फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: निजी बसों ने बढ़ाई रोडवेज की मुसीबत, प्रतिबंधित क्षेत्र में भर रहे सवारी

Sun, 09 Mar 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन के एक किलाेमीटर दायरे में निजी बसों व टैक्सियों के संचालन ने रोडवेज की मुसीबत बढ़ा दी है। निजी बसें व टैक्सियां प्रतिबंधित क्षेत्र में सवारियां भर रही हैं। इससे रोडवेज को नुकसान भी हो रहा है। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने इस पर रोक लगाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई है। संयुक्त मोर्चा ने एआरएम को 15 मार्च तक समय दिया है। इस दौरान मांगे नहीं मानी गईं तो हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन के एक किलाेमीटर दायरे में निजी बसों व टैक्सियों के संचालन के विरोध में कर्मचारी कई बार हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी उन्हें आश्वासन देकर हर बार हड़ताल खत्म कराते रहे हैं। निगम कर्मियों का कहना है कि पूर्व में बस स्टेशन से रोडवेज पुलिस चौकी होते हुए गुरुनानक चौक के रास्ते रोडवेज बसों का संचालन होता था। मगर छह माह से इस पर रोक लगा दी गई। अब लखनऊ व अयोध्या से आने वाली बसों को यू टर्न लेना पड़ता है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेता अरुण भानु तिवारी ने बताया कि निजी बसों, टैक्सियों के संचालन पर रोक लगाने को लेकर वह पहले भी मांग कर चुके हैं। इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी हो चुका है। होली के कारण एआरएम को 15 मार्च तक बसों के संचालन की पुरानी व्यवस्था बहाल कराने व निजी वाहनों पर रोक लगाने का समय दिया गया है। इस दौरान मांगे नहीं मानी गईं तो कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें