फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाले में आया पानी, किसान खुश

Fri, 13 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
नाले में आया पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में बह रहे खरझार पहाड़ी नाले में गुरुवार सुबह अचानक पानी आने से सूखे की मार झेल रहे किसानों ने खुशी जताई है। किसानों का कहना है कि इस पानी से उनकी सूख रही फसलों की सिंचाई में मदद मिलेगी। वहीं क्षेत्रवासी आने वाले दिनों में इस नाले के उफान से होने वाले नुकसान को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन

 
क्षेत्रवासी मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा, महेंद्र तिवारी आदि ने बताया कि खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से इस समय तो किसानों को राहत मिली है लेकिन आने वाले बारिश के मौसम में इस नाले की बाढ़ कई गांवों के लोगों को तबाह करेगी।

इन लोगों ने बताया कि नाले के तटबंध व महराजगंज-ललिया मार्ग पर बने पुल का एप्रोच मार्ग ठीक नहीं कराया गया। इसके लिए कई बार आंदोलन भी हुआ लेकिन शासन-प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। इन लोगों ने मांग किया है कि समय रहते बाढ़ प्रबंधन के उपाय किए जाए ताकि लोगों को तबाही से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें