फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट न देने पर 55 ग्राम प्रधानों को चेतावनी

Mon, 19 Oct 2015 11:36 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसाधन निर्माण की रिपोर्ट फोटो सहित पंचायती राज विभाग के दफ्तर में प्रिया साफ्ट वेबसाइट पर अपलोड न कराने वाले 55 ग्राम प्रधानों को अदेय प्रमाण पत्र नहीं देने की चेतावनी दी गई है। 25 अक्तूबर तक रिपोर्ट न देने वाले ग्राम प्रधान अगला चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
विज्ञापन


संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को संबंधित प्रधानों को पंचायत चुनाव के दौरान अदेय प्रमाण पत्र जारी न करने का निर्देश दिया है। ऐसे ग्राम प्रधानों को अदेय प्रमाण पत्र जारी करने वाले संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी डीपीआरओ ने दी है।

डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह के मुताबिक वर्ष 2015-16 में निर्मित प्रसाधन की रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित पंचायती राज विभाग में प्रिया साफ्ट वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में सामान्य व डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम पंचायतों एवं राज्य पोषण मिशन के तहत जिले में 4720 प्रसाधन बनवाने के लिए पंचायतों को अलाट किए गए थे।

इन प्रसाधन का निर्माण एक अप्रैल से 15 अगस्त तक ग्राम पंचायत सचिवों की निगरानी में प्रधानों को पूरा कराना था। सभी प्रधानों को सचिव के माध्यम से प्रसाधन के निर्माण की फोटो सहित रिपोर्ट पंचायती राज विभाग में प्रिया साफ्ट वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश कई बार जारी किया गया।

जिले के 55 ग्राम प्रधानों ने संबंधित बेवसाइट पर प्रसाधन के निर्माण की रिपोर्ट अपलोड नहीं की। ऐसे 55 ग्राम प्रधानों को 25 अक्तूबर तक जिला समन्वयक परियोजना स्वच्छ भारत मिशन से मिलकर प्रसाधन के निर्माण की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड कराना अनिवार्य है अन्यथा संबंधित ग्राम प्रधान को अदेय प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


वेबसाइट पर फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट न देने वाले ग्राम प्रधानों को अदेय प्रमाण पत्र जारी न करने का निर्देश डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिवों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें