फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, सिलेंडर फटा

Mon, 19 Oct 2015 11:34 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मेवालाल तालाब मोहल्ले में रविवार रात को गैस के रिसाव के चलते आग लगने से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में सिलेंडर टुकड़े-टुकड़े हो गया। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


यह हादसा गुलाम रसूल के कच्चे मकान में हुई। रविवार रात गुलाम रसूल की पत्नी बच्चे के लिए दूध गरम करने गई। चूल्हा जलाते ही गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई।

यह देख परिवारीजन शोर मचाते हुए बाहर भागे। कुछ ही देर में सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मकान में आग लगने से गुलाम रसूल की गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस चौकी मेवालाल तालाब प्रभारी एके त्रिगुनायक के मुताबिक सूचना पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें