फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढही दीवार, मलवे में दबकर तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
गोंडा में बेलसर ब्लाक के मंगुराडीहा गांव में ढही दीवार। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। मंगुराडीहा गांव में रविवार आधी रात बाद से शुरू हुई रिमझिम बारिश से सोमवार की सुबह ईंट व गारे से बनी दीवार अचानक ढह गई। जिसके नीचे तीन बच्चे दब गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने मलवा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। मगर तब तक तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। तीनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के मंगुराडीहा गांव के रहने वाले मुरलीधर पुत्र रामसुमेर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अपने घर के सामने ईंट गारे की बनी दीवार पर टिन शेड डालकर आटा चक्की लगा लगा रखी है। उसके पीछे से घर आने जाने का रास्ता है। मुरलीधर के मुताबिक रविवार की आधी रात के बाद से शुरू हुई रिमझिम बारिश से ईंट-गारे की दीवार में रिसाव के कारण दरार आ गई और सोमवार की सुबह वह अचानक ढह गई। जिससे पास में खेल रहे कौटिल्य (8) पुत्र मुरलीधर, प्रिया (7), कुसुम (12) पुत्री बलजीत उपाध्याय मलबे के नीचे दब गए। मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। मगर तब तक तीनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। तीनों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें