फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सगे भाइयों के शव पहुंचे तो मची चीख-पुकार

Sun, 02 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हिंदूनगर में अशोक व राकेश के शव पहुंचने पर बिलखतीं मां व बहन और माैके पर माैजूद ग्रामीण्। संवाद
विज्ञापन
इटियाथोक। महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत ढहने से मृत दो भाइयों के शव रविवार को गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन रहा। दोनों भाइयों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अशोक को बेटे शिवम व राकेश को पिता सकटू ने मुखाग्नि दी। हिंदूनगर निवासी सगे भाई अशोक (27) व राकेश (17) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में राजगीर का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात वहां काम करते समय इमारत ढहने से अशोक व राकेश की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। रविवार सुबह सात बजे सगे भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिजन बिलख पड़े। ये नजारा देख गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गम की वजह से पड़ोसियों के साथ अधिकांश ग्रामीणों के घर में चूल्हे नहीं जले। अशोक की पत्नी सीमा ने कहा कि रात में काम पर जाने से मना किया था। मगर पति व देवर काम पर चले गए और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

पिता सकटू ने बताया कि ढाई साल पहले अशोक, पत्नी व बच्चों शिवानी, शिवम व सत्यम को लेकर ठाणे गए थे। 13 मई को राकेश भी ठाणे चला गया था। प्रशासक सफीकुननिशा ने बताया कि शवों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया है। राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।

हिंदूनगर में अशोक व राकेश के शव पहुंचने पर बिलखतीं मां व बहन और माैके पर माैजूद ग्रामीण्। संवाद

हिंदूनगर में अशोक व राकेश के शव पहुंचने पर बिलखतीं मां व बहन और माैके पर माैजूद ग्रामीण्। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें