पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में करनैलगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान व सदस्य पद के चुनाव कार्यक्रम के दौरान ग्राम बसेरिया में एक उम्मीदवार की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद उक्त ग्राम पंचायत के चुनाव कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।
इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने ग्राम पंचायत बसेरिया में ग्राम प्रधान व सदस्य पद के चुनाव कराने के लिए नये चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की है। बसेरिया ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए करनैलगंज ब्लॉक में 07 दिसंबर को नामांकन होगा।
08 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 09 दिसंबर को उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह् का आवंटन किया जाएगा। 17 दिसंबर 2015 को मतदान होगा।
जबकि इस ग्राम पंचायत की मतगणना 20 दिसंबर 2015 को होगी। जिला मजिस्ट्रेेट ने इस बाबत आरओ को ब्लॉक में सूचना चस्पा कराने का निर्देश दिया है। अवकाश के दिन भी चुनावी कार्य होंगे।