फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसेरिया में हुआ मतदान

Thu, 17 Dec 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधान पद की प्रत्याशी का निधन हो जाने के कारण बसेरिया ग्राम पंचायत में गुरुवार को मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
विज्ञापन


करनैलगंज विकास खंड के अंतर्गत ग्राम बसेरिया में बीते 28 नवंबर को यहां ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव नहीं हो सका था।

कारण यहां प्रधान पद की प्रत्याशी राविया बेगम मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया था।

इसी कारण से यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार को यहां प्रधान पद के लिए चार बूथों पर मतदान कराया गया।

यहां मतदाताओं की संख्या 2817 है। गुरुवार को यहां 1752 मत पड़े। यहां प्रधान पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया था।

मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस गांव की मतगणना 20 दिसंबर को ब्लॉक परिसर में होगी।

एसडीएम वीके सिंह, सीओ सबीहुल हम्द, प्रभारी कोतवाल विजयेंद्र सिंह, एसआई रामदरश यादव सहित अन्य पुलिस विभाग के अधिकारी दोनों मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें