फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी गार्ड निलंबित, 20 मिनट देर से रवाना हुई ट्रेन

Thu, 17 Dec 2015 11:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-मैलानी पैसेंजर ट्रेन के गार्ड को गुरुवार को एडीआरएम ने निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि ट्रेन का गार्ड शराब के नशे में धुत था। वहीं, गार्ड के नशे में होने से गोंडा से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने नियत समय से 20 मिनट देर से मैलानी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


 गोंडा से सायं 4.20 बजे पैसेंजर ट्रेन संख्या 52259 मैलानी जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर छह पर खड़ी थी। जहां से इसे सायं 4.20 बजे मैलानी के लिए रवाना होना था।

तय समय पर ट्रेन के ड्राइवर ने गार्ड को हरी झंडी दिखाने के लिए जब वाकी-टाकी से गार्ड से संपर्क किया तो ट्रेन में तैनात गार्ड सूर्यप्रकाश ने ड्राइवर को कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


उधर, जब ट्रेन समय पर स्टेशन से रवाना नहीं हुई तो यात्री ट्रेन के इंजन के पास पहुंच गए। उन्होंने ड्राइवर से ट्रेन के लेट होने का कारण पूछा तो ड्राइवर ने बताया कि जब तक उन्हें गार्ड से हरी झंडी नहीं मिल जाती, तब तक वह ट्रेन को आगे नहीं बढ़ा सकते।

इस पर यात्री गार्ड की बोगी में पहुंचे तो वह शराब के नशे में धुत बोगी में पड़ा था। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक व चीफ क्रू कंट्रोलर को दी गई।

जहां से चीफ क्रू कंट्रोलर अशोक कुमार ने मेडिकल टीम को मौके पर भेज गार्ड का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया। इसमें गार्ड के शराब पीने का पता चलने पर एडीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने ट्रेन  के गार्ड सूर्यप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें