फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर आज चुनेंगे अपने गांव की सरकार

Fri, 27 Nov 2015 11:16 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 5.93 लाख मतदाता शनिवार को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों की सरकार चुनेंगे। विकास खंड करनैलगंज, परसपुर, हलधरमऊ व कटराबाजार के कुल 928 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान पद के 260 व पंचायत सदस्य पद के 3231 पदों पर चुनाव कराने के लिए सभी ब्लॉकों से अलग-अलग 928 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।

चारों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद पर 1512 व पंचायत सदस्य पद पर 3243 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से प्रथम चरण के सभी बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद अब जिला प्रशासन की निगाहें शनिवार को मतदान बूथों पर टिक गई है।

इस बाबत जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


प्रथम चरण के प्रधान व सदस्य पद के उम्मीदवारों की स्थिति
ब्लॉक   प्रधान पद    प्रत्याशी    सदस्य    पद    प्रत्याशी
करनैलगंज-        65        442        795        811        
परसपुर-         68        503        866        934
हलधरमऊ-         61        406        735        690
कटराबाजार-         67        459        835        808
कुल -         261        1812        3231        3243
नोट- करनैलगंज ब्लॉक में भंभुवा ग्राम पंचायत प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

इनसेट
पहले चरण के चुनाव की फैक्ट फाइल
* मतदान केंद्र -         383
* मतदेय स्थल -         928
* कुल जोनल मजिस्ट्रेट- 09
* कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट- 66
* कुल पुलिस कलस्टर मोबाइल टीम - 63
* कुल  सुपर जोनल मजिस्ट्रेट -         04
* कुल सुपर जोनल पुलिस अधिकारी-    04

इनसेट
जानें किस रंग का है मतपत्र (बैलेट पेपर)
ग्राम प्रधान -            हरा
ग्राम पंचायत सदस्य        सफेद



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें