पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गोंडा के सदर तहसील क्षेत्र के 6.04 लाख 538 मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मंगलवार को मतदान करेंगे। विकास खंड झंझरी, पंडरीकृपाल, रुपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक के 7892 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले के लिए चुनाव होना है। चुनाव कराने के लिए सोमवार को सभी ब्लॉक क्षेत्रों से 1207 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के विकास खंड झंझरी, पंडरीकृपाल, रुपईडीह, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक के ग्राम प्रधान पद पर 3109 व पंचायत सदस्य पद पर 4783 उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं।
सदर गोंडा तहसील क्षेत्र के 6.04 लाख 538 मतदाता ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के 7,892 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सभी बूथों पर एक दिसंबर को सुबह सात से 4.30 बजे तक मतदान होगा। सोमवार को सदर गोंडा तहसील के विकास खंड झंझरी के जिगर मेमोरियल इटंर कॉलेज में सुबह से ही गहमागहमी रही।
कर्मचारी कॉलेज परिसर में दिनभर मतपत्रों पर मोहर लगा कर उसे दुरुस्त करने में लगे रहे। दोपहर बाद मतदान कर्मी वाहनों से बूथों के लिए रवाना किये गए।
इसी तरह से पंडरीकृपाल ब्लॉक के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी गोंडा में भी कर्मचारी दिन भर बैलेट पेपर व मतदान सामग्री लेने में व्यस्त रहे।
कई बूथों पर महिला कर्मियों ने अपने बच्चों के साथ ड्यूटी पर आकर अपने कार्य के फर्ज को अंजाम देकर मिशाल कायम की। इसी तरह से ब्लॉक रूपईडीह में गांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर, ब्लॉक इटियाथोक में जनता इंटर कॉलेज व मुजेहना में बीएचडी इंटर कॉलेज धानेपुर गोंडा से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।
मतदान कर्मी अपनी ड्यूटी व मतदान सामग्री लेने को परेशान रहे। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व एसपी अनिल कुमार ने पोलिंग पार्टियां की रवानगी का जायजा लिया।
इस बाबत जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। हर बूथ पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती है। उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। लोग भयमुक्त होकर मतदान करें।
जिले में ब्लॉकवार वोटरों की संख्या
ब्लॉक ग्राम पंचायत मतदाता
झंझरी 75 195907
पंडरीकृपाल 49 90641
मुजेहना 57 149850
इटियाथोक 71 150487
रूपईडीह 89 176543
कुल- 341 604538
इनसेट
द्वितीय चरण के प्रधान व सदस्य पद के उम्मीदवारों की स्थिति
ब्लॉक प्रधान पद उम्मीदवार सदस्य पद उम्मीदवार
झंझरी 75 721 965 1087
पंडरीकृपाल 49 447 549 594
रूपईडीह 89 808 1093 1297
इटियाथोक 71 626 883 849
मुजेहना 57 507 729 956
कुल- 341 3109 ञ 4219 4783
जानें किस रंग का है मतपत्र (बैलेट पेपर)
ग्राम प्रधान - हरा
ग्राम पंचायत सदस्य- सफेद
यहां के ब्लॉकवार स्ट्रॉग रूम में जमा होंगी मतपेटियां
ब्लॉक स्ट्रॉग रूम
झंझरी - जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज गोंडा।
पंडरीकृपाल - गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी गोंडा।
रूपईडीह - गांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर गोंडा
इटियाथोक- जनता इंटर कॉलेज गोंडा।
मुजेहना - बीएचडी इंटर कॉलेज धानेपुर गोंडा।
फैक्ट फाइल
कुल मतदान बूथ - 1207
अति संवेदनशील प्लस बूथ - 58
जोनल मजिस्ट्रेट - 09
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 79
पुलिस कलस्टर मोबाइल टीम - 40