फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी को एसडीएम ने पीटा

Mon, 30 Nov 2015 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करते वक्त एक पीठासीन अधिकारी की एसडीएम ने पिटाई कर दी। पीठासीन अधिकारी/प्रधानाध्यापक का आरोप है कि वे सिर्फ दूसरे मतदानकर्मी की मांग कर रहे थे, इससे भड़के एसडीएम ने उन्हें खुद मारा व मातहतों से भी पिटवाया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारी के पिटाई के विरोध में शिक्षकों ने कोतवाली नगर पहुंचकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने कोतवाली नगर में एसडीएम सदर व उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।

थाना इटियाथोक क्षेत्र के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सोमरही के प्रधानाध्यापक रामसुभाष मिश्र ने बताया कि उनकी झंझरी ब्लाक में पीठासीन अधिकारी के पद पर मंगलवार को होने वाले मतदान में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन


वह ड्यूटी पर रवाना होने के लिए शहर के जिगर मेमोरियल इंटर कालेज पहुंचे। वहां उन्हें मतदानकर्मी द्वितीय नहीं मिले।

पीठासीन अधिकारी मिश्र का आरोप है कि जब उन्होंने एसडीएम से मतदानकर्मी की मांग की तो एसडीएम सदर नरेन्द्र सिंह भड़क गए और अभद्रता करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। एसडीएम ने अपने साथियों से भी उन्हें पिटवाया। जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

पीठासीन अधिकारी की पिटाई से नाराज काफी संख्या में शिक्षकों ने कोतवाली नगर पहुंचकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में पीठासीन अधिकारी/प्रधानाध्यापक ने कोतवाली नगर में एसडीएम सदर व उनके सथियों के खिलाफ तहरीर दी है।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ल, अवधेश त्रिपाठी, अनूप सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ल, बलवन्त सिंह, पंकज चौधरी, परवेज व सतीश पांडेय ने कहा कि एसडीएम सदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई न होने पर तीसरे व चौथे चरण में चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

उधर एसडीएम सदर नरेन्द्र सिंह का कहना है कि पीठासीन अधिकारी रामसुभाष मिश्र मौके से गायब थे, कानूनगो से इनकी तलाश कराई गई तो कालेज परिसर में एक जगह बैठे मिले।
विज्ञापन


एसडीएम ने पिटाई के आरोप को निराधार बताया है। एसडीएम ने कहा कि पीठासीन अधिकारी के खिलाफ आरओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें