फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे विनोद

Sun, 13 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विनोद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोंडा। बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड की जांच में उनकी राजनीतिक सक्रियता और सोशल मीडिया विवाद का पहलू भी सामने आया है। विनोद करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह कई राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। हत्या से करीब दो माह पहले नैमिषारण्य के एक गेस्ट हाउस में उनकी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को बाराबंकी में पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने इस मुलाकात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि विनोद से उनकी मुलाकात हुई थी और पूरा मामला राजनीतिक था। चंद्रशेखर ने हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग भी की। उनके इस बयान के बाद विनोद की राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, राजनीतिक गतिविधियों का हत्या से सीधा संबंध अभी जांच में सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया विवाद भी चर्चा में
विनोद सोशल मीडिया पर निषाद समाज, आरक्षण और अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय थे। अयोध्या में सावन के दौरान हुए भोज को लेकर विवाद के बाद उनकी कुछ पोस्ट भी चर्चा में आई थीं। बताया जा रहा है कि हत्या से कुछ घंटे पहले उन्होंने इसी विवाद से संबंधित पोस्ट की थी। उनकी पुराने फेसबुक पोस्ट भी अब पुलिस की जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन

तीन माह पहले पुलिस ने बुलाकर समझाया था
देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब तीन माह पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विनोद को बुलाकर समझाया गया था। परिवार की ओर से पहले भी सोशल मीडिया गतिविधियों के चलते विनोद को धमकियां मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें