फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विनीत व कुसुम ने सबसे तेज लगाई दौड़

Sun, 26 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में सम्मानित किए गए ​खिलाड़ी। - स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
करनैलगंज। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सरयू डिग्री कॉलेज परिसर में खेल कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के हर पहलू पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चों ने मैदान में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। करनैलगंज ब्लॉक के सीनियर वर्ग 1600 मीटर दौड़ में विनीत कुमार, अनुज कुमार और मोहित गोस्वामी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। परसपुर ब्लॉक के खिलाड़ी रामकृष्ण यादव, मनोज सिंह और मोहित यादव ने भी शानदार दौड़ लगाई। जूनियर वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में परसपुर के नूर आलम, सत्यम सोनी व विवेक सिंह और करनैलगंज के सलमान, अशोक कुमार व रमन कुमार ने भी जीत के लिए कड़ा मुकाबला किया।

बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में परसपुर की कुसुम सिंह प्रथम, शालिनी सिंह द्वितीय और गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ऊषा मिश्रा, अंजली मिश्रा और आकांक्षा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैदान में एथलेटिक्स, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और रस्साकसी जैसे खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. परमेश्वर सिंह, डॉ. नवीन, डॉ. संजय, मार्शल स्टालिन, अमित, डॉ. त्रिपुरारी, डॉ. ममता, डॉ. जावेद, एसपी सिंह व आशीष आदि उपस्थित रहे। सोमवार को फाइनल मुकाबलों के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें