फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम तुलसीपुर को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना पचपेड़वा के ग्राम मध्यनगर खादर के मजरा परसौना के ग्रामवासी पुजारी, सरवर, धनई, भोला आदि ने एसडीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लेने से गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध कब्जे के खिलाफ स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटवाने के विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम तुलसीपुर को शिकायती पत्र भेजकर खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


तुलसीपुर एसडीएम केएन गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें