फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक में सूखे से ग्रामीण परेशान

Tue, 19 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
सूखी नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हार्ड एरिया होने के चलते स्थानीय ब्लॉक में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नहर व तालाबों के सूखने से उनमें धूल उड़ रही है। इंडिया मार्का-टू हैंडपंपों के साथ घरों में लगे हैंडपंप भी जवाब दे रहे हैं। खेतों में लगी गन्ने व जायद की अन्य फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। क्षेत्रवासियों ने डीएम से नहरों व तालाबों में पानी भरवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


क्षेत्रवासी घिराऊ, नानबाबू, सलीम, श्रीराम, सुरेश सिंह, बिस्मिल्लाह, धनीराम आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि गैसड़ी ब्लॉक हार्ड एरिया जोन में आता है। मनरेगा के तहत वर्ष 2007 से 2009 के बीच ब्लॉक में 60 आदर्श तालाबों का निर्माण कराया गया था।

करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद सभी आदर्श तालाब निष्प्रयोज्य पड़े हैं। क्षेत्र की सभी नहरों व जलाशयों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। ब्लॉक की 115 ग्राम पंचायतों में लगे 1835 में से 338 इंडिया मार्का-टू हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में लगे इंडिया मार्का-टू हैंडपंप खराब होने के चलते बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के 50 में से 10 राजकीय नलकूपों का संचालन बिजली ने रहने, ट्रांसफार्मर खराब होने एवं तकनीकी खराबी के चलते काफी दिनों से ठप है। भीषण गर्मी के चलते पूरे ब्लॉक में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

खेतों में लगी गन्ने व जायद की फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। इन लोगों ने ब्लॉक पहुंचकर बीडीओ को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बीडीओ हरिनारायन ने बताया कि डीएम प्रीति शुक्ला ने सभी तालाबों, नहरों व जलाशयों में 14वें वित्त आयोग से पानी भरवाने का निर्देश दिया है।

सभी ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को डीएम के निर्देश से अवगत करा दिया गया है। पानी भरवाने में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें