फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ा, मंदिर में कराई शादी

Sat, 01 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी। स्रोत: वीडियोग्रैब 
विज्ञापन
खोड़ारे। थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को एकसाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के परिजनों को बुलाया गया और आपसी सहमति से मंदिर में दोनों की शादी करा दी। प्रेमी युगल की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती का उसके पड़ोसी गांव के युवक से काफी समय से प्रेम संबंध है। शुक्रवार को दोनों एक खेत के पास मिलने पहुंचे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों के परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद सभी की सहमति से जिगरिया समय माता मंदिर में विवाह कराने का निर्णय लिया गया।
मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। विवाह के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं, शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि प्रेमी युवक के शादी की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है, लेकिन कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें