फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कनेक्शन बिजली बिल पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
गोंडा के खोड़ारे में बिना कनेक्शन के बिजली बिल भेजने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। घारीघाट विद्युत उपकेंद्र के गाजीपुर गांव में अभी सिर्फ बिजली के खंभे ही लगे हैं और तार भी नही खींचा गया। यही नहीं गांव के लोगों को कनेक्शन भी नहीं दिया। इसके बावजूद ग्रामीणों के यहां बिजली का बिल पहुंच गया। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया और आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बिना तार व कनेक्शन के ही 18 सौ रुपये से लेकर 37 सौ रुपये तक का बिजली बिल गांव वालों को दिए जाने का मामला सामने आया है। मामला घारीघाट विद्युत उपकेंद्र के ग्राम सभा गाजीपुर का है। जहां करीब एक वर्ष पूर्व विभाग के लोग मीटर लगाकर चले गए जब ग्रामीणों ने बिजली के कनेक्शन का कागज मांगा गया तो कोई कागज नहीं दिया। गांव वालों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर चले गए, लेकिन आज तक ना तो गांव में बिजली का पोल लगा और ना ही तार खींचा गया। दिसंबर 2019 माह के आखिरी सप्ताह में बिजली विभाग ने गौरा चौकी बाजार में विद्युत सर चार्ज में छूट का कैंप लगाया गया। जिसकी सूचना पाकर गाजीपुर गांव के कई ग्रामीण विद्युत अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए गए।
वहां पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने करीब एक साल का बिजली के बिल के बारे में बताया गया है जो करीब 18 सौ रुपये से लेकर 37 सौ रुपये के बीच था। ग्रामीणों ने जब यह बताया गया कि हमारे यहां ना तो अभी कनेक्शन जुड़ा है और ना ही तार खींचा गया है तो अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आप लोगों का बिल माफ कराया जाएगा। लेकिन सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली बिल को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से शहाबुद्दीन, झिनकान, कलामुद्दीन, अनवर अली, शर्फुननिशा, भानु शर्मा, सहित कई लोगों ने एक साल पुराने बिल माफ करने तथा कनेक्शन जोड़ने के उपरांत बिजली बिल का मीटर चालू करने की मांग उच्च अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें