फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उप प्राचार्य लखनऊ के लिए कार्यमुक्त, नये ने संभाला काम

Tue, 15 Oct 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दर्जीकुआं स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से मंगलवार को उप प्राचार्य हिफजुर्रहमान कार्यमुक्त हो गए। 20 सितंबर को उनका स्थानांतरण मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ में उपनिदेशक के पद पर हुआ था। स्थानांतरण के बाद भी उप प्राचार्य को कार्यमुक्त न किए जाने का मामला ‘अमर उजाला’ ने जोरशोर से उठाया था। इसको संज्ञान में लेते मंगलवार को उप प्राचार्य पद पर काम कर रहे हिफजुर्रहमान को कार्यमुक्त कर दिया गया। इसके साथ ही उप प्राचार्य पद पर तैनात रामसागर पति त्रिपाठी ने भी अपना नया पदभार संभाल लिया।
विज्ञापन

शासन ने बीती 8 अक्तूबर को उप प्राचार्य के पद पर रामसागर पति त्रिपाठी की तैनाती की थी। इसके बावजूद पूर्व में तैनात उप प्राचार्य के कार्यमुक्त नहीं किया गया। डायट में उप प्राचार्य का प्रभार न होने से गोंडा व बलरामपुर जिले के 400 से अधिक डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण प्रभावित था। प्रशिक्षु भी असमंजस में थे कि आखिर डायट की जिम्मेदारी किसके पास है। कार्यभार संभालने के बाद नये डायट उप प्राचार्य रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि डायट में प्रशिक्षण कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विशेष प्रयास कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें