फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दोहरा शतक लगाकर लौटे उप कप्तान लक्ष्य का भव्य स्वागत

Sat, 25 Jul 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लक्ष्य का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य लोग।
विज्ञापन
गोंडा। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के उप कप्तान लक्ष्य चंदानी का उनकी जन्मभूमि गोंडा में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने श्रीलंका में दोहरा शतक लगाकर पहली बार अपने गृह नगर वापसी की है। सदर क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक तुलसीदास रायचंदानी के आवास पर शनिवार को एक स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पौत्र तथा जिला मंत्री लक्ष्मी रायचंदानी और राजेश रायचंदानी के बेटे लक्ष्य का भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, महामंत्री राकेश कुमार तिवारी, केके श्रीवास्तव, विद्याभूषण द्विवेदी, विष्णु प्रताप नरायन सिंह, सरिता तिवारी, राजा बाबू गुप्त और संदीप पांडेय भी मौजूद थे। इस अवसर पर सिंधी समाज सहित अन्य लोगों ने भी फूल-माला पहनाकर लक्ष्य का अभिनंदन किया।

90 रन बनाने के बाद हो रही थी घबराहट
लक्ष्य ने बताया कि क्रिकेट खेलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना उनका बचपन का सपना था। वह आठ साल की उम्र में उत्तराखंड चले गए थे। वहां हल्द्वानी की जेएनजे क्रिकेट अकादमी में कोच अभिषेक कुमार के सहयोग से उन्होंने अभ्यास शुरू किया। लक्ष्य ने बताया कि 90 रन बनाने के बाद शतक पूरा करने से पहले उन्हें काफी घबराहट हो रही थी। हालांकि, शतक लगाने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लगा और यह एहसास हुआ कि वह अपने देश व टीम को आगे ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


क्रिकेटर बुमराह और अश्विन हैं प्रभावित
लक्ष्य ने जानकारी दी कि श्रीलंका में 4 से 23 जुलाई तक आयोजित मैच खेलने के लिए वह पहली बार विदेशी धरती पर गए थे। उन्होंने बताया कि वहां की पिच धीमी और टर्निंग थी, जबकि भारत में अपेक्षाकृत कम उछाल होता है। लक्ष्य ने कहा कि वह तेज या स्पिन, दोनों तरह की गेंदबाजी पर सधी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह भारतीय क्रिकेटर बुमराह और अश्विन से काफी प्रभावित हैं। वह भारतीय टीम में शामिल होकर लंबे समय तक देश के लिए खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें