फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संजय सेतु से तीसरे दिन वाहनाें का आवागमन बहाल

Thu, 19 Jun 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु में दरार बढ़ने और बेयरिंग की मरम्मत के चलते पुल पर बंद चल रहा आवागमन बृहस्पतिवार दोपहर से बहाल हो गया।पुल में आई खराबी को ठीक करने का काम पिछले तीन दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन

इस वजह से करनैलगंज से ही बड़े वाहनों के निकलने पर रोक लगाई गई थी। छोटे वाहनों का संचालन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को पुल पर चल रहा मरम्मत का काम पूरा हो गया। इसके बाद सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक बड़े वाहनों को रोक कर पुल पर यातायात कराया जा रहा था। मरम्मत का काम पूरा हो जाने के बाद सभी प्रकार के वाहनों को अब जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें