फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम में बदलाव के बीच सांस के मरीज बढ़े

Thu, 19 Jun 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई है, लेकिन उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन वाले बेड फुल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न वार्डों में सांस से जुड़ी बीमारी से पीड़ित 25 मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती मिले।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बेड फुल हो गए हैं। सांस मरीजों को सामान्य बेड पर भर्ती कर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाने का निर्देश दिया गया है। मौसम में बदलाव के कारण समस्या हुई है।
चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों से मौसम अस्थिर बना हुआ है। बुधवार रात करीब दो बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। जिले के कुछ इलाकों में हल्की व कहीं झमाझम बारिश हुई। सुबह भी काले बादल छाए रहे, लेकिन सुबह दस बजे के बाद गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें