फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुराने सरयू पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद

Wed, 04 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 कटरा ​शिवदयालगंज में अयोध्या मार्ग पर रोका गया बड़े वाहनों का प्रवेश। - संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज/टिकरी। अयोध्या में सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव और सरयू पुल पर आतिशबाजी के मद्देनजर गोंडा जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सोमवार शाम से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कटरा शिवदयालगंज तिराहे से पुराने सरयू पुल और नए घाट की ओर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अब अयोध्या जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को लोलपुर फोरलेन हाईवे से भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए कटरा शिवदयालगंज तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों का रास्ता बदला गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे, जहां वाहनों की जांच होगी। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि कटरा तिराहे से पुराने सरयू पुल के रास्ते अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है। दुर्गागंज तक जाने वाले वाहनों को पुल की ओर जाने की अनुमति है। दीपोत्सव के बाद पुराने सरयू पुल से आवागमन शुरू कराया जाएगा। रूट डायवर्जन दीपोत्सव की रात तक लागू रहेगा।

 कटरा शिवदयालगंज में अयोध्या मार्ग पर रोका गया बड़े वाहनों का प्रवेश। - संवाद

 कटरा शिवदयालगंज में अयोध्या मार्ग पर रोका गया बड़े वाहनों का प्रवेश। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें