फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसों में मां-बेटे व दो अन्य घायल

Wed, 04 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/नवाबगंज। सड़क हादसों में मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें मां-बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

करनैलगंज-परसपुर मार्ग पर गोनई गोसाईंपुरवा के पास मंगलवार सुबह डंपर की टक्कर से बाइक सवार जानकी देवी और उनका बेटा विवेक कुमार घायल हो गए। दोनों पांडेपुरवा बबुरास से बाजार जा रहे थे।
स्थानीय अधिवक्ता वीरेंद्र विक्रम तिवारी और भीम गोस्वामी ने उन्हें सीएचसी पहुंचाने में मदद की। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ आनंद राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नवाबगंज क्षेत्र में हादसों में सुशील कुमार और अरविंद घायल हो गए। इस्माइलपुर के पास सोमवार शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार सुशील कुमार घायल हो गए। उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम दुर्गागंज माझा के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे हमीरपुर निवासी अरविंद घायल हो गए। सीएचसी नवाबगंज में उनका इलाज कराया गया। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें