फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता से लूटे आठ हजार

Sat, 08 Aug 2015 11:43 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा कोतवाली क्षेत्र में घर से बाजार जा रहे एक सब्जी विक्रेता से शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े आठ हजार रुपये लूट लिए। इस घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन


जरवा कोतवाली क्षेत्र के कोयलाबास गांव निवासी सुख बहादुर ने बताया कि वह सब्जी बेचने का धंधा करता है। सुख बहादुर सुबह करीब 11 बजे सब्जी बेचने क्षेत्र स्थित बालापुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कोयलाबास-जरवा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सुख बहादुर को रोक लिया और धमका कर उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपये छीन लिए।

इसके बाद बदमाश सुख बहादुर को पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत है। वहीं, जरवा कोतवाल अशोक कुमार यादव ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें