फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वीना ने दरी उत्पादन को बनाया आय का जरिया

Fri, 24 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दरी बनातीं वीना
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां ब्लॉक की वीना माथुर कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर दरियां बना रहीं हैं। उनके निर्देशन में कई अन्य महिलाएं भी इस कला में परांगत हो रही हैं। वीना और उनकी टीम को दरियों के आर्डर भी मिल रहे हैं और समूह की महिलाओं का जीवन स्तर भी सुधर रहा है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन की ओर से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से अवसर सुलभ कराए जाते हैं। बिसवां ब्लॉक के रसूलपुर गांव निवासी वीना माथुर भी इसी मिशन से जुड़ी हैं। इन्होंने कौशल विकास मिशन से दरियां बनाने का प्रशिक्षण लेने के बाद स्वयं का कारोबार शुरू किया। वह सूती और वूलेन दरियां बना रही हैं। इससे मुख्य धारा में आठ अन्य महिलाएं भी जुड़ी हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने करीब बीस अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस मुहिम से जोड़ा भी है। वीना माथुर अपने क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की नई राह दिखा रही हैं।
विज्ञापन

होम डेकाेर उत्पाद भी तैयार कर रहीं महिलाएं
वीना के नेतृत्व में महिलाएं घर की साज-सज्जा में प्रयोग होने वाले होम डेकोर उत्पादों को भी तैयार कर रही हैं। वह सजावट में प्रयोग होने वाली दरियों के साथ सोफा कवर, मेज पोश, विभिन्न साइज के आसन, कुशन कवर आदि तैयार करने में जुटी हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में भी इजाफा हुआ है। रसूलपुर गांव के साथ -साथ आसपास के करीब पांच गांवों की महिलाएं भी वीना से प्रभावित होकर उनसे जुड़ रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें