फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापरवाही पर वीडीओ को किया निलंबित

Thu, 23 Jul 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न शासकीय कार्यों में लापरवाही पर नवाबगंज विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी मालिक राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीएम प्रियंका निरंजन की स्वीकृति के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी नवाबगंज की रिपोर्ट में बताया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने अपने आवंटित किसी भी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में बैठक नहीं कराई। इसके अलावा पौधरोपण आईडी से संबंधित पत्रावलियां भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराईं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि छह जुलाई की शाम योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगे जाने पर उन्होंने जानकारी देने से इन्कार करते हुए कथित रूप से कहा कि मैं जानकारी नहीं दे पाऊंगा, मुझे सस्पेंड करा दीजिए, जो करना है कर लीजिए।

इसके अतिरिक्त 27 जून को जारी कारण बताओ नोटिस का कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मी को निलंबित कर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकासखंड वजीरगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें