फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वैक्सीन व जागरूकता से किशोरियां बनेंगी निरोगी

विज्ञापन
डॉ. अ​भिलाषा मिश्रा। 
विज्ञापन
गोंडा। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा मिश्रा ने मुफ्त में टीकाकरण व जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। महीने में दूसरे और चौथे मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों में शिविर लगाकर किशोरियों को जागरूक किया जाएगा और सर्वाइकल कैंसररोधी एचवीपी वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। वैक्सीन की उपलब्धता के लिए सीरम इंस्टीट्यूट के क्षेत्रीय अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। मुहिम की शुरुआत अक्तूबर के दूसरे मंगलवार से की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अभिलाषा से बताया कि करीब चार फीसदी महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा बना रहता है। यह एक विषाणुजनित बीमारी है, समय से जानकारी न होने पर यह कैंसर का रूप ले लेता है। सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग कर समय से जानकारी हो जाए तो कैंसर का खतरा टल जाता है। इन बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैयार की गई है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के सहयोग से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें स्कूल व कॉलेजों में जाकर मासिक धर्म अनियमितता और गैर जरूरी दवाओं व हार्मोनल वैक्सीन का उपयोग सहित अन्य बिंदुओं पर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वेच्छा से मुफ्त में सेवा देने वाली महिला चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैयार की गई है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें