फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडलायुक्त कार्यालय में शक्ति संवाद आज

Sun, 05 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए देवीपाटन मंडल में पहल की गई है। मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को शक्ति संवाद का कार्यक्रम होगा। इसमें दोपहर 12 से दो बजे तक महिलाओं व बच्चों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई होगी। तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खास बात ये है कि समस्याओं की सुनवाई महिला अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इसके लिए महिला अधिकारियों को नामित किया गया है। शिकायत दर्ज कराने की सुलभ व्यवस्था के लिए महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। फोन कॉल और व्हाट्सएप मेसेज के माध्यम से भी शिकायतें प्राप्त की जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें