गोंडा। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जनपद न्यायालय में शिविर लगाकर अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन के कक्ष के बरामदे में शुक्रवार को टीकाकरण का आयोजन होगा।
जनपद न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण शिविर को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री को पत्र भेजकर सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को भी कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। संवाद