फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक प्रमुख पर अपहरण का आरोप

Sun, 26 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
उतरौला विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख लकी खां उर्फ हबीबुर्रहमान पर हुसैनाबाद ग्रंट गांव निवासी मुबारक अली ने भाई का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने लखनऊ के अमीनाबाद थाने में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। विवेचक ने शनिवार को नोटिस जारी कर ब्लॉक प्रमुख को तीन दिन के अंदर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन


एसपी नगर पश्चिम लखनऊ को दी गई शिकायत में हुसैनाबाद ग्रंट गांव निवासी असगर अली ने कहा है कि बीती आठ मई को उनका लड़का अफसर अली अमीनाबाद लखनऊ गया था। असगर का कहना है कि जमीन विवाद के चलते उतरौला ब्लॉक प्रमुख लकी खां ने बीती 30 अप्रैल को मेरे लड़के अफसर अली को अपहरण तथा जान से मारने की धमकी दी थी।

असगर का आरोप  है कि लकी खां ने ही अपने सहयोगियों के माध्यम से लखनऊ में ही अफसर अली का अपहरण कर लिया है। यही आरोप अफसर अली के भाई मुबारक अली ने अमीनाबाद लखनऊ थाने में दी गई तहरीर में भी लगाया है।
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर तथा एसपी नगर पश्चिम लखनऊ के निर्देश पर 10 मई को लखनऊ में अमीनाबाद थाने में ब्लॉक प्रमुख लकी खां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अमीनाबाद थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक तथा मामले के विवेचक इंद्राज यादव ने 25 जून को नोटिस जारी कर लकी खां को तीन दिन के अंदर मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है। विवेचक ने बताया कि मामले मेें हर पहलू की जांच की जा रही है। इसी क्रम में लकी खां को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।  अपहर्ता
  ब्लॉक प्रमुख उतरौला लकी खां उर्फ हबीबुर्रहमान ने कहा कि असगर अली व उनके बेटों अफसर अली और मुबारक अली से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। असगर अली तथा मुबारक अली ने जो आरोप मेरे ऊपर लगाया है, वह पूरी तरह से झूठा व बेबुनियाद है। प्रकरण की जांच में मैं पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। किसी के आरोप लगाने से कोई दोषी सिद्ध हो नहीं जाता। अफसर अली के गायब होने में मेरा कोई हाथ नहीं है। यह सारा षडयंत्र मेरे विरोधी मुझे बदनाम करने के लिए रच रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें