फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाजार में महंगी मिल रही यूरिया, समिति पर लगी लाइन

Sat, 27 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर। बी पैक्स समिति धानेपुर में शनिवार सुबह आठ बजे से ही खाद के लिए किसान लाइन लगाकर खड़े हो गए। रेतवागाड़ा के भोला ने बताया कि बाबागंज बाजार में यूरिया निर्धारित रेट से महंगी दर पर बिक रही है। वहां की समिति पर भी यूरिया नहीं है, इसलिए यहां से लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बगुलही के सूरज नारायण ने कहा कि धानेपुर बाजार में अधिकतर खाद विक्रेता बता देते हैं कि खाद नहीं है और जिनके पास होती है वह महंगे दाम पर देते हैं। अनवर अली ने कहा कि आनंद नगर में भी यूरिया नहीं मिल पा रही है। खेवंडापुर के मो. अमीन ने कहा कि दुकानदार खाद नहीं देते। सचिव रामभवन ने बताया कि इस समिति पर कई समितियों के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। 500 बोरी के सापेक्ष साढ़े तीन बजे तक 300 बोरी का वितरण किया जा चुका है। शेष वितरण जारी है। रेतवागाड़ा समिति के सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि 600 बोरी खाद की डिमांड की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें