फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

Sat, 12 Sep 2015 11:27 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हरिहरनगर निवासी राम सागर के बेटे संतोष कुमार (22) उर्फ सलामत का शव गांव से करीब एक किमी दूर खेत में लगे शीशम के पेड़ से लटकता हुआ शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा। संतोष की करीब पांच माह पूर्व शाही हुई थी। शादी को लेकर ही लोग संतोष पर तंज कसने लगे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर संतोष परेशान रहता था। संतोष की मां सुंदरा देवी तथा बहन गीता देवी ने भी बताया कि संतोष पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परिवारीजनों के मुताबिक दो दिन मोहल्ले में तंज कसने को लेकर संतोष के साथ लोगों का झगड़ा भी हुआ था।

संभावना जताई जा रही है कि संतोष ने लोगों के ताने से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर संतोष के मौत का कारण पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें