फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की पत्नी, बेटा व बहू लड़ेंगे जिला पंचायत चुनाव

Sat, 12 Sep 2015 11:25 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक में शनिवार को जिले के 40 में से 31 जिला पंचायत क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। बैठक में यह निर्णय पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों व राज्यमंत्री की सहमति से लिया गया है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल व महामंत्री इकबाल जावेद द्वारा शनिवार को जारी की गई सूची के मुताबिक जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव के पुत्र राकेश यादव को जरवा बनगाई क्षेत्र से पार्टी का जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी घोषित किया गया है। राज्य मंत्री की पत्नी मिथलेश यादव को रतनपुर क्षेत्र से तथा बहू साधना यादव को कोयलरा से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल शिवपुरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे। बलरामपुर नगर से सटे क्षेत्र बेलवा सुल्तानजोत से डा. भानू त्रिपाठी सपा प्रत्याशी होंगे।

इसी तरह रामनगर नजराना, लक्ष्मीनगर से रेहाना, गैसड़ी से रेशमा परवीन, तुरकौलिया से पुष्पा सिंह, देवीपाटन से आनंद कुमार सिंह, नवानगर से मोहम्मद शाजिद खान, शिवानगर से अली हसन, मुड़िला शाहजहां, महराजगंज तराई से राम कुमार यादव, हरैया सतघरवा से किरन यादव, चौधरीडीह से रामवती सरोज, मथुरा बाजार से रजाउद्दीन, कैलाशगढ़ से नरेन्द्र पाल वर्मा, गंगापुर बांकी से अमित कुमार पांडेय, रामपुर बनघुसरा से माधुरी देवी, पिपरी कोल्हुई से जयमंगल पासवान, अलया बुजुर्ग से तीरथा देवी, महुवा धनी से श्यामराजी यादव, उतरौला ग्रामीण से साकरुनन्निशा, मानापार बहेरिया से गजाला, टेढ़वा टप्पाबांक से सलाहुद्दीन, इटईरामपुर से रेहानउल्ला, बुधीपुर से शांति देवी, रेहरा बाजार से डिप्टी सिंह, सराय खास से राम नरेश तथा सादुल्लाहनगर से मारुफ अनवर हाशमी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मारुफ अनवर हाशमी उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भाई है।
विज्ञापन


9 जिला पंचायत क्षेत्रों से पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की जानी अभी बाकी है। प्रत्याशी चयन की बैठक में जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव, विधायक आरिफ अनवर हाशमी, विधायक अब्दुल मशहूद खां तथा सदर विधायक के प्रतिनिधि साधू पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें