फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जानलेवा हमले के आरोपी को यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा

Sun, 19 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जानलेवा हमले के आरोपी को यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को छपिया के नगरा बुजुर्ग गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ ठाणे लेकर रवाना हो गई।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि नगरा बुजुर्ग गांव निवासी रोहित महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते थे। करीब एक माह पहले वहां एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। मामले में नारोपाली थाने में रोहित समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के बाद से महाराष्ट्र पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, काफी प्रयास के बावजूद आरोपी का पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन छपिया में मिली। इसके बाद नारोपाली थाने के सहायक निरीक्षक महेंद्र पाटिल के नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस की टीम यूपी एसटीएफ के साथ छपिया पहुंची। उपनिरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित के सहयोग से पुलिस टीम ने नगरा बुजुर्ग गांव में दबिश देकर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें