चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए
बेटे को घायल देखकर रीता देवी उसे बचाने के लिए सड़क की ओर दौड़ीं, लेकिन पीछे से आ रहे दूसरे कंटेनर की चपेट में आ गईं। हादसे में मां और बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
घटना से गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।