फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिला पंचायत सभागार में आज सम्मानित होंगे यूपी बोर्ड के मेधावी

Sun, 31 May 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों के लिए सोमवार का दिन खास होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले की टाॅप 10 सूची में शामिल 14 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दाैरान लखनऊ के लोकभवन में होने वाले समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। सम्मानित होने वालों में इंटर के मेधावियों में कोमल वर्मा, आराधना सिंह, अभिषेक तिवारी, आस्था सोनी, ऋतिक शुक्ल, अंकित यादव, प्रियांशी यादव, प्रिंस कुमार, हर्षित मिश्र और संगीता वर्मा शामिल हैं। हाईस्कूल के ऋषभ शुक्ल, प्रिंसी पाठक, विद्या शुक्ला और मंतशा सिद्दीकी को सम्मानित किया जाएगा।

अमर उजाला भी करेगा सम्मानित
समारोह के दौरान अमर उजाला भी मेधावियों को सम्मानित करेगा। विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान दिया जाएगा। समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन





लखनऊ में भी गूंजेगी जिले की मेधा

हाईस्कूल के छह मेधावियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर गोंडा जिले का मान बढ़ाया है। प्रदेश स्तर पर चयनित रूचि दूबे, विमलेंद्र तिवारी, महिमा, शुभि तिवारी, प्रखर गोस्वामी और रैना शुक्ला को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें