फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोंडा मूल के अमेरिकी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, गांव में मातम

Wed, 20 Nov 2024 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

Murder in America: यूपी के गोंडा जिले के एक कारोबारी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या आज भारतीय समयानुसार सुबह के साढ़े तीन बजे हुई। 
विज्ञापन
अमेरिका में हुई कारोबारी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत की राजधानी अटलांटा में गोंडा जिले के मूल निवासी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3.30 बजे (अमेरिकी समय - मंगलवार शाम 5 बजे) कारोबारी तब निशाना बनाया, जब एक कार्यक्रम में शामिल होने कार से जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंची तो कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


 नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के मूल निवासी डाॅ. श्रीराम सिंह (58) साल 1990 में अमेरिका के अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए थे। तब से वह अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। ओपेलिका (एएल) में घर है, जबकि अटलांटा के अलावा कोलंबस और मिडलैंड (जीए) में  शॉपिंग मॉल, पेट्रोल पंप, होटल व रेस्तरां है। परिजनों के मुताबिक दो साल पहले उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र देकर पार्टनरशिप में कारोबार शुरू किया था। 

 छोटे भाई शिवाजी सिंह ने बताया कि अमेरिकी समय के अनुसार मंगलवार की सायं करीब पांच बजे (भारतीय समयानुसार भोर में साढ़े तीन बजे) अटलांटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने कार से उनकी शिनाख्त की उसके बाद परिवारीजनों को सूचित किया। बेटे अमित सिंह ने अलसुबह 5 बजे फोन कर हत्या की जानकारी गांव में दी। इसके बाद गांव का माहौल गम में बदल गया। मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा अमित सिंह एफबीआई में इंजीनियर है, जबकि छोटा बेटा अंकुर सिंह कैंसर रोग विशेषज्ञ है। उनकी पत्नी शांति देवी अमेरिका में ही पति के साथ रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें