फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रक की टक्कर से शिक्षिका की मौत

Wed, 20 Nov 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज क्षेत्र में फोरलेन सरयू पुल पर मंगलवार सुबह स्कूटी से विद्यालय जा रही शिक्षिका की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। नवाबगंज क्षेत्र में ही सुबह टहलने निकले वृद्ध किसान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के खेमराजपुर गांव निवासी पंकज सिंह की पत्नी सविता सिंह (42) नवाबगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अंशकालिक व्यायाम शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थीं। वह पति पंकज, एक बेटी व एक बेटे के साथ अयोध्या में रहती थीं। मंगलवार सुबह नौ बजे सविता स्कूटी से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जा रही थीं।
महेशपुर गांव के पास फोरलेन सरयू पुल पर तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक चालक ने स्कूटी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी में ट्रक की टक्कर लग गई। सविता सड़क पर गिरीं तो हेलमेट सिर से छिटककर दूर जा गिरा। सविता के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्कूटी का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रक का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सविता को अयोध्या मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
वहीं, नवाबगंज इलाके में तरबगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह पांच बजे टहलने निकले सुखवापुर बल्लीपुर निवासी बुजुर्ग उमापति पांडेय (65) तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। परिजनों ने उमापति को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने उमापति को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने बताया कि शिक्षिका सविता सिंह के पति पंकज कुमार सिंह बस्ती के विक्रमजोत स्थित पंकज वाल्मीकि इंटर काॅलेज में लिपिक पद पर कार्यरत हैं। सविता के एक पुत्र व एक पुत्री है। आगामी 24 नवंबर को बेटी की शादी होनी है। परिवार में शादी की तैयारी चल रही हैं, इसी बीच हादसे में सविता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें