फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रायबरेली में बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग में बाल बचे पुलिसकर्मी

Wed, 19 Aug 2026 07:23 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया और जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलित बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मुन्ना कुरैशी को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। सीएचसी सलोन में इलाज के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। आरोपी की फायरिंग में पुलिसकर्मी बच गए। 

विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली नौ वर्षीय दलित बालिका मंगलवार दोपहर नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला मुन्ना कुरैशी ने बालिका को पकड़ लिया। आरोपी बालिका को जबरन झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद डरी-सहमी बालिका किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धारा में एफआईआर दर्ज की गई। एसपी रवि कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की।

 

विज्ञापन

बाएं पैर में गोली लगी

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक सिंह के मुताबिक, रात 11 बजे सूचना मिली कि कोडरी गांव स्थित जंगल में छिपा है। कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुन्ना कुरैशी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। 

पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा भी मिला है। एएसपी ने बताया कि मामले में विवेचना कराकर चार्जशीट जल्द कोर्ट में दाखिल कराई जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।

 

विज्ञापन

कक्षा पांच में पढ़ती है बालिका, लोगों में था आक्रोश

बालिका कक्षा पांच में पढ़ाई करती है। बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। बालिका के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे। 

ऐसे में एसपी ने पुलिस टीमें गठित की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। एसपी की सख्ती का नतीजा रहा कि पुलिस ने तेजी दिखाई और मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें