फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाराजा देवी बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Thu, 27 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रतिभागियों को सम्मानित करते विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और कार
विज्ञापन
गोंडा। अमर बलिदानी गोंडा नरेश महाराजा देवी बख्श सिंह सिंह की स्मृतियों को संजोने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। बृहस्पतिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि महाराजा देवी बख्श सिंह के शौर्य, साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित हुई है, वह अब गोंडा का मेडिकल कॉलेज है और यहां से निकलने वाला हर डॉक्टर महाराजा की विरासत को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, गौरा प्रभात वर्मा, करनैलगंज अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साथ ही मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रतिभागियों को सम्मानित करते विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें