फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना लाइसेंस संचालित दूध डेयरी सील

Fri, 30 May 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। बिना लाइसेंस के संचालित दूध डेयरी को एफएसडीए ने शुक्रवार को सील कर दिया। यह डेयरी बुलंदशहर के एक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन

एफएसडीए के असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय अजीत कुमार मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह व डॉ. संजय सिंह की टीम ने शुक्रवार को करनैलगंज के पिपरी में संचालित एवर फ्रेश एंड मिल्क प्रोडक्ट दूध अवशीतन केंद्र पर छापा मारा। इसी परिसर में एक और डेयरी श्वेतधारा मिल्क प्रोडक्ट भी चलती मिली। अधिकारियों ने अभिलेख खंगाले तो एवरफ्रेश एंड मिल्क प्रोडक्ट दूध अवशीतन केंद्र का लाइसेंस नहीं मिला। इस पर एफएसडीए ने डेयरी को सील कर दिया।
असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय अजीत कुमार ने बताया कि डेयरी का कोई लाइसेंस विभाग से जारी नहीं है। मौके पर डेयरी संचालित पाई गई। जिसे सील कर दिया गया है। डेयरी के मैनेजर लल्लन यादव ने बताया कि मालिक बुलंदशहर के साजिउद्दीन नेवाती हैं। लाइसेंस लेने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें