फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेट दर्द, उल्टी व दस्त के मरीज बढ़े

Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज उपचार कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। तीन अलग-अलग ओपीडी में डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. रमेश पांडेय व डॉ. एके त्रिपाठी मरीजों का उपचार कर रहे थे। अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. राकेश ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बावजूद लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव नहीं ला पा रहे हैं। ऐसे में खानपान का सबसे ज्यादा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी में तरल पदार्थ का सेवन अधिक करना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दोपहर के समय सफर करने से परहेज करें। गर्मी में बच्चों को पानी पिलाते रहें। मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीएचसी, पीएचसी व निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। दवाओं के साथ मरीजों को ओआरएस का पैकेट दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें