फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का निर्माण अधूरा

Fri, 28 Aug 2015 12:13 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक के जिगनिहवा गांव में 54 लाख रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण दो साल से ठप पड़ा है। कार्यदाई संस्था ने केवल खंभों का ही अब तक निर्माण कराया है। ग्रामीण दो साल से पुल निर्माण पूरा होने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सीएम और डीएम को पत्र भेजकर पुल निर्माण पूरा कराने व कार्यदाई संस्था के खिलाफ जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

जिगनिहवा निवासी पंकज कुमार पांडेय, बरगोरी, बेन बहादुर, जगरौब अली, मूसे, शिवपलटन, लौटन, संतोष कुमार व बाबूराम आदि ने सीएम और डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि 2013-14 में कवही नाले पर पुल बनाने का कार्य कार्यदाई संस्था ने शुरु किया था।

जांच-पड़ताल किए जाने पर पता चला कि कार्यदाई संस्था को पुल निर्माण के लिए 54 लाख रुपये विधायक निधि से भुगतान भी कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था ने पुल निर्माण के लिए खंभे तो बना दिए लेकिन उसके बाद कोई कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन


गांव का मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतें होती हैं। कवही नाले का पुल न बनने से लोगों का बरसात के समय गांव के बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से पुल निर्माण कराने तथा कार्यदाई संस्था के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने दो साल से कवही नाले पर बंद पड़े पुल निर्माण की शिकायत की है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  -गंगाराम गुप्ता, एडीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें