फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हैंडबॉल के प्रशिक्षण में शामिल हो सकेंगे अंडर-20 के खिलाड़ी

Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 से 20 जुलाई तक 10 दिवसीय हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर लगेगा। शिविर में अंडर-20 वर्ग के बालक और बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं। प्रशिक्षक अभय तिवारी की देखरेख में खिलाड़ियों को हैंडबॉल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव राजू सिंह ने बताया कि उतरौला रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शिविर लगेगा। इसमें खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन भी किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को निखारना तथा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 बजे और शाम 5:00 से 7:00 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें