नवाबगंज। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर दुल्लापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास शनिवार सुबह प्लाईबोर्ड से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।
ट्रक पलटने से करीब 30 मिनट तक जाम लग गया, जिससे आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यातायात बहाल कराया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।
ट्रक चालक शब्बानी निवासी अकबरपुर, अंबेडकरनगर ने बताया कि वह लखीमपुर से प्लाईबोर्ड लादकर बिहार के सिवान जा रहा था। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। (संवाद)