गांव वालों ने दबे युवकों को घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुवांई गांव निवासी रविप्रकाश (23) पुत्र हनोमान सुबह ट्रैक्टर रोटावेटर लेकर अपने साथी रंजीत कुमार के साथ खेत की जुताई करने के लिए निकला था।
जैसे ही वह ट्रैक्टर लेकर गांव के बाहर पहुंचा तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिसके चारों चक्के ऊपर और ट्रैक्टर चालक रविप्रकाश व उसक ा साथी रंजीत उसमें नीचे दब गया।
जानकारी होने पर गांव के लोग दौडे़ और लोगों ने ट्रैक्टर में दबे लोगों को निकाला। इसमें रवि प्रकाश की मौत हो चुकी थी, जबकि साथी रंजीत कुमार का पैर दबने से टूट गया। मृतक के पिता हनोमान आईटीआई गोंडा में फिटर ट्रेनर के पद पर तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि रविप्रकाश की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। युवक की मौत से उसके घर वालों का रो रो कर बुरा हाल रहा। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।