फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश कुमार जिले के नये कप्तान

Sun, 14 May 2017 11:10 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का रविवार शाम तबादला कर दिया गया। आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार सिंह को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। सुधीर कुमार को अंबेडकर नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


आईपीएस अफसर सुधीर कुमार सिंह ने 18 मई 2016 को जिले के पुलिस मुखिया की कमान संभाली थी। इसके बाद से हत्या व लूट के कई अपराध हुए। मगर एसपी के नेतृत्व वाली स्वाट टीम ने अधिकांश वारदातों का खुलासा कर दिया।

इलाहाबाद बैंक से हुई लूट व ग्राहक सेवा केंन्द्र के संचालक से हुई सवा तीन लाख की लूट की वारदात को छोड़कर अधिकांश घटनाओ को खोलने में पुलिस सफल रही। एसपी के नेतृत्व में 27 फरवरी को हुआ विधानसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण निपट गया।
विज्ञापन


आईपीएस अफसर सुधीर कुमार सिंह को सूबे की सरकार ने अंबेडकर नगर तबादला कर दिया है। देवरिया के एसपी रहे उमेश सिंह को गोंडा जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यहां के लोगों को नए एसपी से ला एंड आर्डर समेत क्राइम कंट्रोल की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें