फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिले के 14 खिलाड़ी

Fri, 12 May 2017 11:43 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 16 से 18 मई तक होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जिले के 14 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह खिलाड़ी प्रतियोगिता के अलग-अलग भार एवं आयु वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर ताइक्वांडो संघ द्वारा उन्हें 13 मई को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।    
विज्ञापन

  
यह जानकारी देते हुए बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं कोच जिया उल हशमत ने बताया कि दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले कुक्कीवोन  कप-इंडिया इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए जिले के 10 बालक एवं चार बालिका खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना गया है।

प्रतियोगिता के लिए सीनियर बालक वर्ग में मोहम्मद शादाब हुसैन, बलवीर यादव, रीतेश सिंह व गोविंद मिश्रा, सीनियर बालिका वर्ग में संदीपिका रावत, जूनियर बालक वर्ग में रवि प्रताप शर्मा व जयनेंद्र प्रताप सिंह, कैडेट बालक वर्ग में कृष्ण कुमार पाल, सब जूनियर बालक वर्ग में अभिजीत पांडेय, स्वप्निल श्रीवास्तव व विजय प्रकाश तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में सोनम आनंद, अवंतिका श्रीवास्तव व शिवांगी मिश्रा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें