फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती से गहना चुराकर भागे दो युवक गोंडा में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र से चार दिन पहले एक घर से गहना चुराकर भागे दो युवकों को पुलिस ने गुरुवार को चोरी के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से तमंचा व कारतूस भी मिला है। बरामद गहनों की कीमत एक लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खरगूपुर चितवन कुुमार ने बताया कि श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के जयचंद्रपुर कटघरा गांव के मजरे लानियनपुरवा के रहने वाले गंगाराम चौहान के घर में चार दिन पहले घुसे चोरों ने आलमारी व संदूक का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, झुमकी पार कर दी थी।
जिसकी कीमत एक लाख रूपए है। मामले में गंगाराम चौहान ने थाना इकौना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वहां से चोरी करके भागे दो युवक खरगूपुर थाना क्षेत्र में भी चोरी के इरादे से आए थे।
विज्ञापन

मगर क्षेत्र भ्रमण पर निकले उप निरीक्षक प्रत्येक पांडेय, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह, शशांक शेखर यादव, विनोद पांडेय की टीम ने गुरुवार को श्रावस्ती जनपद की सीमा से गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम बजरंगी व अकबर अली उर्फ ननके निवासी मोहल्ला घोसियाना थाना दरगाह जनपद बहराइच बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के पास से चोरी के गहने सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, झुमकी के साथ ही तमंचा, कारतूस तथा चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें